संभल, मार्च 7 -- जिले के कलक्ट्रेट परिसर को जल्द ही सौर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा। विभाग ने परिसर में सोलर प्लांट लगाने की योजना बनाई है। इसके तहत कलक्ट्रेट परिसर में स्थित लगभग सभी कार्यालयों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे सरकारी कार्यालयों की बिजली की खपत कम होने के साथ-साथ बिजली बिल में भी काफी कमी आएगी। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सोलर प्लांट लगाने के लिए कार्यदाई संस्था का चयन किया जा है। संस्था द्वारा जल्द ही कलक्ट्रेट परिसर में सर्वे और तकनीकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से सभी भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। कलक्ट्रेट परिसर में बने दफ़्तरों का करीब 208 किलोवाट लोड मापा गया है। इस परियोजना के शुरू होने के बाद कलक्ट्रेट परिसर में बड़ी मात्रा में सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा, जिससे दिन के समय का...