सासाराम, अगस्त 22 -- नोखा, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को नगर परिषद सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता सभापति राधेश्याम सिंह ने की। बैठक में योजना के प्रचार-प्रसार और लोगों को घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया। बताया गया कि एक किलोवाट के संयंत्र पर 40 हजार, दो किलोवाट पर 80 हजार और तीन किलोवाट या अधिक क्षमता के संयंत्र पर अधिकतम 98 हजार रुपये तक अनुदान दिया जा रहा है। सभापति ने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने के लिए वार्ड स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : छत पर सोलर पैनल लगाकर घटाए बिजली , पीएम सूर्य घर योजना की दी गई जानकारी वहीं उपसभापति धनजी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम लोगो...