झांसी, सितम्बर 8 -- झांसी। झांसी मंडल में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों के माध्यम से जुलाई के दौरान उल्लेखनीय मात्रा में स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन किया गया। वहीं अगस्त में कुल 1,14,446 यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया गया। सौर ऊर्जा उत्पादन के परिणामस्वरूप मंडल को विद्युत व्यय में लगभग 7,41,130/- की बचत हुई। वहीं, सौर ऊर्जा संयंत्रों से वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 6,87,779 यूनिट विद्युत का संचयी उत्पादन किया जा चुका है, जिसके फलस्वरूप मंडल को लगभग 39,43,637/- की संचयी बचत प्राप्त हुई है। अगस्त में मंडल के सौर ऊर्जा संयंत्रों का 8.99 प्रतिशत रहा। सीयूएफ सौर संयंत्रों की स्थापित क्षमता के प्रभावी उपयोग को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण मानक है। यह भी पढ़ें- दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक या गुजरात नहीं, बल्कि इस राज्य में जमकर बिक रहे...