दरभंगा, मार्च 8 -- गौड़ाबौराम। बड़गांव थाना क्षेत्र के गनौनी गांव स्थित अर्जुन यादव के दरवाजे के पास लगे सौर ऊर्जा सयंत्र की चोरी कर ली गई है। ग्रामीणों ने बताया कि चोर सौर ऊर्जा सयंत्र में लगी बैटरी व वैपर लाईट भी चोरी कर ले गये। बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सौर ऊर्जा सयंत्र की चोरी होने की घटना को लेकर गनौनी गांव निवासी ग्रामीण अर्जुन यादव की ओर से आवेदन दिया गया है। मामले में पुलिस ने श्रवण यादव को हिरासत में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...