प्रयागराज, मार्च 20 -- तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) बिजली के मामले में आत्मनिर्भर होने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इसके लिए अस्पताल की लगभग सभी बिल्डिंग की छतों पर सौर ऊर्जा पैनल लगाए जा चुके हैं। सबसे बड़ा पैनल रैन बसेरा की छत पर लगाया गया है। इससे अस्पताल में 436.10 किलोवाट का सोलर पैनल तैयार हो चुका है। अस्पताल में बिजली का कनेक्शन 900 किलोवाट का है, यानी अस्पताल की 45 फीसदी बिजली सौर ऊर्जा से मिल जा रही है। फरवरी में अस्पताल में सौर ऊर्जा से 42120.65 यूनिट बिजली प्राप्त हुई थी। मौसम साफ रहने पर बिजली उत्पादन की क्षमता बढ़ जाती है। अस्पताल में सप्लाई हो रही बिजली की दर 11 रुपये प्रति यूनिट है, जिसका बिल प्रतिमाह 16 से 18 लाख रुपये आता था। सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली की दर 4.85 रुपये प्रति यूनिट है। यानी बिल में भी लगभग 45 से 50 ...