कन्नौज, सितम्बर 7 -- कन्नौज। युवाओं को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने के लिए यूपीनेडा की ओर से सियरमऊ स्थित सौर ऊर्जा प्रशिक्षण केंद्र में 'सोलर पीवी इंस्टालर (सूर्यमित्र) वर्जन 4.0' प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 420 घंटे का होगा, जिसे करीब 60 से 63 दिनों में पूरा कराया जाएगा। इसमें प्रशिक्षार्थियों को सोलर पैनल की स्थापना, संचालन और उससे संबंधित तकनीकी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में दक्ष बनाकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

शुभारंभ समारोह में उपस्थित लोग शुभारंभ के दौरान सीडीओ ने प...