भभुआ, नवम्बर 16 -- पेज चार की बॉटम खबर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विद्युत विभाग सक्रिय सौर उर्जा योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है कैमूर जिले में अब तक 82उपभोक्ताओ ने सोलर उर्जा के लिए कराया रजिस्ट्रेशन भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने और लोगों के बिजली खर्च को कम करने के उद्देश्य से बिजली कम्पनी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ तेजी से लोगों तक पहुंचाने में जुटा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह योजना न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता भभुआ शशिकांत कुमार ने बताया कि यह योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके तहत आम लोगों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित क...