सासाराम, जून 6 -- बिक्रमगंज, हिटी। नवीकरणीय ऊर्जा के व्यापक प्रसार एवं आम लोगों को सौर ऊर्जा के लाभों से अवगत कराने के उद्देश्य से नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-14 स्थित गौतम नगर में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में कनीय विद्युत अभियंता नवदीप गोयल, कनक सोलर एनर्जी के प्रतिनिधि ओम नारायण सिंह, बलिया पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार राय आदि शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना व अन्य सौर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी दी गई। बताया कि रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर उपभोक्ता अपनी बिजली की खपत और मासिक बिल में उल्लेखनीय कमी ला सकते हैं। साथ ही सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सब्सिडी का लाभ उठाकर कम लागत में सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित की जा सकती है। यह भी पढ़ें- सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता बैठकसौर ...