प्रयागराज, अप्रैल 24 -- नगर मजिस्ट्रेट विनोद सिंह ने नेडा को सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के हर घर सौर ऊर्जा पैनल लगाने का निर्देश दिया है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में शुक्रवार को संगम सभागार में आयोजित बैठक में नगर मजिस्ट्रेट ने हर घर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लंबित मामलों की समीक्षा की। अफसरों को पेंडेसी समाप्त करने का निर्देश दिया। नगर मजिस्ट्रेट ने प्रत्येक वेंडर को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का जो लक्ष्य तय किया गया है, उसके अनुसार हर घर में सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्राथमिकता पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत विभाग के सभी अधिकारियों को उनके स्तर पर पीएम सूर्यघर योजना से संबंधित सभी पेंडेंसी को अभियान चलाकर प्राथमिकता पर निस्तारित करने को कहा। बैठक में पीओ नेडा कोमिल द्विवेदी, विद्युत व अन्य विभागों...