लखनऊ, अगस्त 3 -- देश की कुल बिजली ऊर्जा में सौर ऊर्जा का हिस्सा बढ़ने के बावजूद बिजली के दामों में कमी न होने पर सवाल उठ रहे हैं। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने कहा कि सौर ऊर्जा की शुरुआत के समय ही दावा किया गया था कि इसकी हिस्सेदारी से बिजली के दाम कम होंगे। अब राष्ट्रीय ग्रिड में उपलब्ध ऊर्जा का लगभग 30 प्रतिशत सौर ऊर्जा है।

कुल स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता 30 जून 2026 तक देश की कुल स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता 5,48,858 मेगावॉट हो चुकी है। इसमें गैर-जीवाश्म स्रोतों की स्थापित क्षमता 2,97,369 मेगावॉट जबकि जीवाश्म ईंधन आधारित क्षमता 2,51,489 मेगावॉट है। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष और राज्य व केंद्र सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि जब देश की कुल स्थापित क्षमता में सौर ऊर्जा का हिस्सा लगभग 30 प्रतिशत तक पहुंच चुका है औ...