कन्नौज, अप्रैल 27 -- सौरिख मैं तीन दिन तक प्रतिदिन सुबह 4 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस बारे में वहां के उपखण्ड अधिकारी अनिल राम एवं अवर अभियन्ता दिलीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 हजार केवीए विद्युत लाइन, जो छिबरामऊ से सौरिख तक संचालित है, में आवश्यक मरम्मत एवं तार बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 28 से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य लाइन की क्षमता बढ़ाने और भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी में बिजली संकट से उपभोक्ता बेहाल, जनजीवन प्रभावित यह भी पढ़ें- बार-बार पावर कट से बाजार पर पड़ रहा प्रतिकूल असर

हिंदी हिन...