कन्नौज, फरवरी 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कस्बा सौरिख के सकरावा रोड पर आयोजित सौरिख महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से हो गया। तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक कैलाश राजपूत, चेयरमैन राहुल गुप्ता और थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए आकर्षक झूले, घरेलू उपयोग की सामग्री, बच्चों के खिलौने, कपड़े, जूते-चप्पल, बर्तन, सजावटी वस्तुएं और अन्य हजारों प्रकार की वस्तुएं उपलब्ध हैं। ये सभी सामान किफायती दरों पर बेचे जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को एक ही स्थान पर आवश्यक वस्तुएं खरीदने का सुविधाजनक अवसर मिल रहा है। आयोजकों का मानना है कि यह महोत्सव स्थानीय दुकानदारों और छोटे व्यापारियों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा। साथ ही, यह ग्रामीण ...