कन्नौज, जून 6 -- सौरिख। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक जयंतीप्रसाद गंगवार के नेतृत्व में सौरिख थाने में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस कर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में कांस्टेबल गोविंद राठौर, अजय सिंह, दिलीप चौहान, नीरज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन में एसपी ने लगाया पौधा यह भी पढ़ें- एसएसबी 11वीं वाहिनी ने पौधे रोपे यह भी पढ़ें- डीडीहाट में एसएसबी 11वीं वाहिनी ने पौधे रोपे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...