कन्नौज, जून 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पूर्वी बाईपास पर नाले की खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन से अंडरग्राउंड 33 केवी एक्सएलपीई विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सौरिख क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। ऐसे में लोग पीने के पानी की समस्या के साथ पूरे दिन गर्मी से बेहाल रहे। हालांकि विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइन को दुरूस्त करने में जुटे रहे। पालिका के ठेकेदार द्वारा नाला का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे नगर के पूर्वी बाईपास के पास जेसीबी से नाले की खुदाई की जा रही थी। खुदाई के दौरान अंडरग्राउंड 33 केवी एक्सएलपीई विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- बिजली आपूर्ति ठप होने से उबले लोग, सभासदों ने एक्सईएन कार्यालय पर किया प्रदर्शन जिससे सौरिख क्षेत्र के बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। हालत...