पूर्णिया, फरवरी 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सौरा नदी में डूबे युवक का शव 22 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। मृतक युवक की पहचान रंजन मेहतर (25) के रूप में हुई है। वह भवानीपुर थाना के भवनदेवी का रहने वाला था। घटना सदर थाना के पूर्णिया सिटी सौरा नदी मुक्ति धाम की है। वह अपने रिश्तेदार के दाह संस्कार में हिस्सा लेने गुरूवार को आया था। बताया जा रहा है कि दाह संस्कार के बाद वह नदी में स्नान करने के लिए उतरा था, जिसके बाद वह गहरे पानी में चला था। एसडीआरएफ को इसकी खेजबीन के लिए लगाया गया था। परन्तु गुरूवार देर शाम तक उसका कहीं पता नहीं चला था। शुक्रवार दोपहर बाद दो बजे के करीब एसडीआरएफ की टीम ने सौरा नदी से शव बरामद किया। -अज्ञात महिला का शव बरामद:-सदर थाना के सौरा नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। महिला की अनुमानित आयु ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.