संतकबीरनगर, फरवरी 17 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र में सौरहा सिहोरवा गांव के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सरकारी योजनाओं का ग्रामीणों लाभ नहीं मिल पा रहा है। सौरहा सिहोरवा में मूलभूत सुविधाएं नदारद रहने से ग्रामीण आज भी नारकीय जीवन जीने के लिए विवश हैं। सरकारें आती गईं विकास की धारा कागजों में बहाती गईं, परन्तु धरातल पर स्थिति आज भी बदहाली वाली है। गांव में सुविधाओं का आज भी टोटा नजर आ रहा है।जनपद के नेशनल हाइवे से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित सौरहा सिहोरवा में न तो पीने को शुद्ध पानी है और न ही अच्छी सड़क की सुविधा। इसके कारण ग्रामीण प्रतिदिन इन समस्याओं से परेशान नजर आ रहे हैं। शुद्ध पेयजल की सुविधा न होने से यहां के ग्रामीण देशी हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर हैं। यहां तक कि ग...