बागपत, सितम्बर 1 -- दाहा। लखनऊ के नेताजी सुभाषचंद्र क्षेत्रीय केंद्र एसएआई में चली अंडर-23 सीनियर वल्र्ड रेसलिंग चैंपियनशिप ट्रायल में चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी दाहा के पहलवान सौरव राणा ने 72 किग्रा. भार वर्ग की ग्रीको रोमन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौरव राणा यूएसए में होने वाली चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी दाहा के पहलवान सौरव राणा ने मंगलवार को लखनऊ में चली अंडर-23 सीनियर वल्र्ड रेसलिंग चैंपियनशिप ट्रायल में प्रतिभाग किया। दाहा एकेडमी के संचालक अर्जुन अवार्डी पहलवान सुनील राणा ने बताया कि सौरव राणा ने 72 किग्रा.भार वर्ग की ग्रीको रोमन कुश्ती में प्रथम स्थान मिला है। जिसकी बदौलत सौरव राणा यूएसए में 12 अक्तूबर से 18 अक्टूबर तक चलने वाली अंडर -23 सीनियर वल्र्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिन...