मिर्जापुर, अगस्त 19 -- मिर्जापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सोमवार को घोषित परीक्षा परिणाम में नरायनपुर ब्लाक के कोलना गांव निवासी सौरव सिंह चयनित हुए हैं। सौरव के ग्राम पंचयात अधिकारी पद के लिए चयनित होने पर परिवार एवं गांव में खुशी का माहौल है। सौरव प्रयागराज में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इस सफलता से गांव में खुशी की लहर है। माता कुसुम लता सिंह, सत्येंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, प्रवीण सिंह, अमित सिंह आदि ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- किसान के बेटे संजय का ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पद पर चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...