नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका आज फिर से जंतर-मंतर से हिरासत में ले लिया है। सौरव और रांका रोक के बावजूद यहां पहुंचे थे। पुलिस उन्हें कहां लेकर गई है, अभी यह पता नहीं चल सका है। बता दें कि 10 अक्टूबर को भी CJP नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने के बाद एहतियातन गिरफ्तार किया गया था, लेकिन रविवार को उन्हें एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया था। उन्हें इस शर्त पर रिहा किया गया था कि वे एक साल तक 'शांति भंग' करने वाला कोई काम नहीं करेंगे और अपना व्यवहार अच्छा बनाए रखेंगे। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर चुपके से फांद गए 'कॉकरोच'; 'जीत' व...