नई दिल्ली, जुलाई 14 -- भारत के सबसे पॉपुलर डेली व्लॉगर सौरव जोशी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। सौरव ने दावा किया कि उनकी मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) एसयूवी का माइलेज सिर्फ दो दिनों में 17 किमी से घटकर सीधे 5 किमी प्रति लीटर पर आ गया। उन्होंने इसके लिए पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले E20 (20% एथेनॉल ब्लेंडेड) पेट्रोल को जिम्मेदार ठहराया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जर्मन कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने तुरंत एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी की। कंपनी ने साफ किया कि उसकी सभी BS-VI पेट्रोल कारें E20 ईंधन के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं।क्या है पूरा मामला? सौरव जोशी ने अपने यूट्यूब वीडियो में स्क्रीन दिखाते हुए कहा, "कल मैंने आपको दिखाया था कि कार का माइलेज 17 से सीधे 9 पर आ गया था। आज यह गिरकर सिर्फ 5 रह गया है।" उन्होंने बताया...