नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी को टीम से बाहर रखने के चयनकर्ताओं के फैसले का बचाव किया है। तेज गेंदबाज शमी पिछले साल हुई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम से बाहर हैं और मौका हासिल करने के लिए लगाातर घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां एक तरफ भारतीय टीम तेज गेंदबाजों की चोट से परेशान है तो वहीं शमी फिट होने के बावजूद भारतीय टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं। हालांकि 36 वर्षीय शमी के लिए भारतीय टीम में वापसी के रास्ते बंद होते जा रहे हैं। उनके चयन नहीं होने के पीछे की वजह फिटनेस है। कईयों को लगता है कि 36 वर्षीय खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट की कठिनाइयों को झेल नहीं पाएंगे। शमी दलीप ट्रॉफी का भी हिस्सा थे, जहां उनकी टीम ने ट्रॉफी जीती। यह भी पढ़ें- फाइनल से पहले दीप्ति की खुली चुनौती, क...