नयी दिल्ली, नवम्बर 23 -- न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मानव सुतार और कुलदीप यादव को टीम से बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि सपाट पिचों पर टेस्ट जीतने के लिये शीर्ष स्पिनर की जरूरत होती है। भारतीय टीम पांचवें दिन ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल के बीच छठे विकेट की साझेदारी नहीं तोड़ सकी। कीवी बल्लेबाजों ने पांचवें दिन क्रीज पर डटकर बल्लेबाजी की। गांगुली ने एक्स पर लिखा ,'' भारत ने इस शृंखला में शानदार प्रदर्शन किया। सफेद गेंद से और अब लाल गेंद से भी। बल्लेबाजों ने बेहतरीन योगदान दिया लेकिन विदेश में टेस्ट मैच जीतने के लिये सपाट पिचों पर एक अच्छे स्पिनर की जरूरत होती है।" उन्होंने कहा ,'' टेस्ट क्रिकेट में यह जरूरी है। वॉशिंगटन सुंदर हरफनमौला के तौर पर खेल सकते हैं लेकिन कुल...