नई दिल्ली, फरवरी 18 -- पूर्व भारतीय कप्तान और तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त करने में कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों का समर्थन किया है। सुनील गावस्कर, कपिल देव समेत दुनियाभर के कई दिग्गज पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान की सरकार से क्रिकेटर से राजनेता बने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान के साथ 'गरिमापूर्ण' व्यवहार करने की अपील की है। अजहरुद्दीन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें इमरान भाई की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है।इमरान के स्वास्थ्य के लिए दुआ करता हूं: अजहर तेलंगाना के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अजहरुद्दीन ने कहा, 'क्रिकेट ने हमें कई यादगार पल दिए हैं। एक साथी खिलाड़ी के रूप में, जिसने उनके साथ मंच साझा किया है और उनसे सीखा है, मैं पूरी ईमानदारी से अपील करता हूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.