सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग से खराब हुई पिच? इंग्लैंड में एक टीम हुआ भारी नुकसान
लंदन, सितम्बर 17 -- लीसेस्टरशर ने अपने मैदान की खराब पिच के कारणों में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की आत्मकथा के फिल्मांकन की अनुमति देने को भी शामिल किया था लेकिन अनुशासनात्मक पैनल ने इस दलील को खारिज करते हुए पिच नियमों के उल्लंघन के लिए काउंटी क्लब पर 27 अंक का जुर्माना लगाया है। लीसेस्टरशर के पास क्रिकेट अनुशासन पैनल के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 10 दिन का समय है। इस फैसले के बाद क्लब डिवीजन एक से 'रेलीगेशन' (निचली लीग में खिसकना) के खतरे के करीब पहुंच गया है। पैनल ने 'खराब पिच' को लेकर क्रिकेट नियामक की शिकायत को बरकरार रखा। उसने ग्लेमोर्गन के खिलाफ 20 से 23 अगस्त के बीच ग्रेस रोड में 42 रन की जीत से मिले 19 अंक काट लिए और आठ अंक का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा क्लब पर 5,000 पाउंड यानी करीब साढ़े 6 लाख रुपये का जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.