नई दिल्ली, मार्च 6 -- मोहम्मद आमिर और मोहम्मद कैफ के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ को करारा जवाब दिया है। मोहम्मद कैफ ने कहा था कि आमिर 2026 टी20 विश्व कप के अपने विश्लेषण में भारत के बारे में लगातार बोलकर सिर्फ अटेंशन लेने की कोशिश कर रहे हैं। टूर्नामेंट के दसवें संस्करण की शुरुआत से ही आमिर भारतीय प्रशंसकों को नाराज करते आ रहे हैं। पहले उन्होंने अभिषेक शर्मा को 'स्लॉगर' यानी लप्पा घुमाने वाला बल्लेबाज कहा और फिर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत के न पहुंचने की भविष्यवाणी करके उन्होंने कई लोगों को नाराज कर दिया। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने अब कैफ पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत के पूर्व बल्लेबाज को सौरव गांगुली का शुक्रगुजार होना चाहिए कि उन्होंने कैफ को प...