रांची, फरवरी 12 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय (स्कूल ऑफ योग) के पूर्व छात्र सौरव निलेश को गेट्स फाउंडेशन के प्रोजेक्ट में ट्रायल को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। सौरव वर्तमान में बेंगलुरु से पीएचडी कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण रिसर्च प्रोजेक्ट के तहत बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं और शिशुओं पर योग के वैज्ञानिक प्रभावों का अध्ययन किया जाएगा। सौरव की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के निदेशक व शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...