फतेहपुर, जून 16 -- फतेहपुर। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और कोटेदार सौरभ मिश्रा उर्फ राजा की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पाया कि घटना रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद हुई मारपीट के कारण हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों में श्यामकिशोर गुप्ता, उसका पुत्र रोशन गुप्ता और आनन्द किशोर गुप्ता शामिल हैं। पुलिस ने लिखापढ़ी कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 11 जून की रात सौरभ मिश्रा उर्फ राजा और रोशन गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। यह भी पढ़ें- प्रयागराज में चार दिन में तीन हत्याएं, हत्यारों की तलाश अधूरी विवाद बढ़ने पर श्यामकिशोर और आनंद ...