मेरठ, सितम्बर 1 -- नीला हत्याकांड के नाम से चर्चित सौरभ हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रतिदिन सुनवाई जारी है। सोमवार को जिला जज की अदालत में सुनवाई के दौरान वादी के अधिवक्ता विजय बहादुर ने मामले में दर्ज गवाहों की गवाही के महत्वपूर्ण अंश अदालत के समक्ष विस्तार से रखे। वादी के अधिवक्ता ने ड्रम काटने वाले अशोक, एलएफयू इंचार्ज अंशुल कुमार और पंचायतनामा तैयार करने वाले पुलिसकर्मी धर्मेंद्र की गवाही के प्रमुख बिंदुओं को अदालत के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल एवं बरामद हथियारों से संबंधित साक्ष्यों में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।कोर्ट को बताया कि बरामद किए गए हथियारों पर मिले रक्त और सौरभ के प्राइवेट रूम से मिले रक्त के नमूनों की जांच में दोनों का संबंध सौरभ से होना साक्ष्य में साबित हो चुका है। उन्होंन...