सौरभ विष्णु ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एसएसपी को लिखा पत्र, एसटीएफ गठन की मांग की
जमशेदपुर, जुलाई 25 -- जमशेदपुर में बढ़ रही चेन स्नैचिंग, छिनतई और लूट की घटनाओं पर चिंता जताते हुए जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव लड़ने वाले सौरभ विष्णु ने एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब को पत्र लिखकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि कॉलोनियों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर नियमित पुलिस गश्त नहीं होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। सौरभ ने बताया कि इससे पहले भी तत्कालीन एसएसपी पीयूष पांडेय को इस संबंध में आवेदन दिया गया था। उन्होंने नए एसएसपी से महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी, सख्त पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.