अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ़, संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी में मंगलवार को नवाबपुर पेटरा विधानसभा अतरौली के निवासी सौरभ यादव ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कु मायावती से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। जिला अध्यक्ष एड. सुरेश गौतम ने सौरभ यादव को नीला पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस दौरान मुनेन्द्र यादव, हरेंद्र यादव, जाहिद खान, योगेश पाल बघेल, विजय कुसवाह, गौरव यादव, रामनरेश यादव, पंकज बघेल, अशोक यादव, सतीश कुसवाह, राजकुमार सागर, प्रमोद कुमार आदि ने भी सदस्यता ग्रहण की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...