नई दिल्ली, जून 2 -- पिछले दिनों जनकपुरी में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के केस को जोरशोर से उठाने वाले आम आदमी पार्टी (आप) नेता सौरभ भारद्वाज खुद पुलिस कार्रवाई के लपेटे में आ गए हैं। पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर करने के आरोप में 'आप' के पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज के खिलाफ जनकपुरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला बीएनएस, किशोर न्याय अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वकील की शिकायत पर ऐक्शन एफआईआर के अनुसार पुलिस को अधिवक्ता प्रवीण नारायण ने शिकायत दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 11 मई 2026 को सौरभ भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें एक नाबालिग पीड़ित बच्ची की पहचान उजागर करने वाली जानकारी और स्क्रीनशॉट सार्वजनिक कि...