गुरुग्राम, मार्च 22 -- गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले बांग्लादेशी नागरिक सौरभ बिश्वास ने जनवरी में स्कूलों को बम की धमकी भरे ई-मेल भेजने के लिए सभी ईमेल आईडी एक ही दिन में तैयार कर बांग्लादेश में बैठे अपने हैंडलर मामुनूर राशिद को भेजी थीं। इन्हीं ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर दिल्ली, चंडीगढ़, बिहार और हरियाणा के गुरुग्राम, करनाल में धमकी भरे मेल स्कूलों में भेजे गए थे। गुरुग्राम की साइबर थाना पुलिस के द्वारा की गई तकनीकी जांच में इसका खुलासा हुआ है। इस पूरी साजिश के पीछे एक सुनियोजित नेटवर्क था, जिसने बांग्लादेशी सर्वर का उपयोग कर दशहत फैलाने का काम किया था।स्कूलों की वेबसाइट से ईमेल एड्रेस जुटाए पुलिस जांच के अनुसार, इस सनसनीखेज वारदात के लिए भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के 30 वर्षीय सौरभ विश्वास उर्फ माइकल के द्वारा 300 फर्जी ईम...