देवघर, जुलाई 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। श्रावणी मेले के दौरान दुकानदारों और व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने तथा क्षेत्र में दहशत फैलाने की साजिश को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। नगर पुलिस ने सोमवार रात हरिशरणम कुटिया के समीप छापेमारी कर सौरभ पलिवार के तीन गुर्गों को अवैध देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में रिखिया थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर बंधा निवासी रौशन कुमार झा उर्फ सुचा, कुंडा थाना क्षेत्र के हाथी पहाड़ निवासी विजय गुप्ता उर्फ विजय चौहान तथा बैद्यनाथपुर चौक निवासी अमित कुमार यादव शामिल है। तीनों अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने मंगलवार दोपहर 2:15 बज...