शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- शाहजहांपुर। निगोही रोड स्थित अशोक विहार कॉलोनी के सौरभ दीप ने यूपीपीसीएस-2024 परीक्षा में 184वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार पद पर चयन पाया है। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सौरभ के पिता अनिल कुमार राजकीय हाई स्कूल, परसोना खलीलपुर में प्रधानाचार्य हैं, जबकि माता विभा गृहिणी हैं। साधारण पृष्ठभूमि में पले सौरभ ने मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी और समाजशास्त्र में परास्नातक किया। सौरभ ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...