नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक और सबसे मुखर नेता सौरभ दास पिछले कुछ दिनों से बार-बार 'जंग, सिविल वॉर' जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। भले ही वह इसकी शुरुआत का आरोप सरकार पर मढ़ रहे हैं, लेकिन इससे कई सवाल भी उठ रहे हैं। वह इन शब्दों का क्यों इस्तेमाल कर रहे और इसके क्या मायने हैं? कुछ एक्सपर्ट्स से समझने की कोशिश करते हैं। गठन के बाद से ही सीजेपी का नरेंद्र मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के साथ टकराव चल रहा है। पहले नीट पेपर लीक के खिलाफ लंबा आंदोलन, संसद चलो मार्च के दौरान हिंसा- सख्त पुलिसिया ऐक्शन धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा... क्या-क्या हुआ, यह अभी याद दिलाने की जरूरत नहीं। लेकिन गौर करने वाली बात है कि सीजेपी नेता...