नई दिल्ली।, अक्टूबर 21 -- जेल में बंद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दो बड़े नेताओं सौरभ दास औस आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दोनों के खिलाफ दर्ज एक और मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। अब क्राइम ब्रांच CJP नेताओं के खिलाफ दर्ज दो मामलों की जांच करेगी। आपको बता दें कि रांका और सौरभ दास पर जंतर-मंतर इलाके में जबरन घुसने का आरोप है। यह केस सोमवार को ही क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर को सौरभ दास, आशुतोष रंका, अजिंक्य शिंदे और कॉकरोच जनता पार्टी के 11 अन्य सदस्य निजी परिसरों से होते हुए जंतर-मंतर पहुंच गए थे। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। सभी 14 लोगों को हिरासत में ले लिया गया और उनके खिलाफ दो FIR दर्ज की गईं। आपको बता दें कि जंतर-मंतर ...