अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़। अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड की आगरा रोड स्थित एक होटल में बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष सौरभ कैपिटल, महामंत्री अंकित वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष सौरभ आर बनाए गए। व्यापार मंडल के संरक्षक रत्नाकर आर्य, अनुपम वार्ष्णेय एवं कार्यकारिणी की सर्व सम्मति से तय किया कि अगले दो वर्ष तक यह पीएसटी काम करती रहेगी। व्यापार मंडल को अभी 2 वर्ष पूर्ण हुए हैं। जिसमें कि व्यापार मंडल द्वारा शहर में अनेक प्रकार के शिविर एवं अधिकारियों से कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। इस मौके पर संरक्षक रत्नाकर आर्य, अनुपम वार्ष्णेय, सौरभ कैपिटल, अंकित वार्ष्णेय, सौरभ आर जोन, मिलिंद वार्ष्णेय, करन, संजय खान, मुदित सरन, गौरव मदान, देवांश पंडित, मनीष वार्ष्णेय, अतुल पचौरी, पराग मित्तल, श्याम वार्ष्णेय, शशांक वार्ष्णेय, गौरव रतन पाठक, अनुराग...