कानपुर, फरवरी 26 -- कानपुर। क्रांतिकारी संगठन की ओर से आयोजित क्रांतिकारी प्रीमियर लीग सीजन-3 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में क्रांतिकारी रेड ने क्रांतिकारी ब्लू को 13 रन से पराजित किया। रेड टीम की ओर से सौरभ त्रिवेदी ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मैच में क्रांतिकारी रेड ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन बनाए। टीम की ओर से अश्वनी मिश्रा ने 25 रन, आशीष मिश्रा ने 22 रन व संजय ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में अतुल तोमर व मुकुल साहू ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी क्रांतिकारी ब्लू की शुरुआत बेहद खराब रही और 72 रन तक उसके छह खिलाड़ी पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद अतुल तोमर (26 रन) और शोभित शर्मा (32 रन) ने पारी को संभालते हुए टीम को मुकाबले में बनाए रखा। लेकिन, सौरभ त्रिवेदी ने अतुल को और म...