सौरभ का सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन
जौनपुर, सितम्बर 24 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लाक के गजना गांव निवासी पहलवान सौरभ यादव का 79 किलो भारवर्ग फ्रीस्टाइल सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए लखनऊ में हुए ट्रायल में भारतीय टीम के लिए चयन हुआ है। जो आगामी नवंबर माह में कजाकिस्तान में आयोजित होगी। इस चयन से परिवार के साथ ही शुभचिंतकों और इलाके के लोगों में प्रसन्नता है। लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय पहलवान, कोच अशोक, जितेंद्र सिंह, विजय बहादुर सोनकर, सूर्यनाथ यादव, अनीस, रमाकांत, मो.जैद हिटलर, अकसम सिद्दीकी, खलीलुर्रहमान, पहलवान शोभनाथ, पहलवान चंद्रशेखर, पहलवान कमला ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है। यह भी पढ़ें- भरथना के अमन का अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.