सहरसा, नवम्बर 13 -- सौरबाजार संवाद सूत्र। सौरबाजार प्रखंड प्रागंण स्थित बने कला भवन के निर्माण को एक दशकों से अधिक हो गया। लेकिन उदघाटन का बाट देखते देखते खंडहर में तब्दील होने लगा है। किसी नेताओं ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जो बड़ा समस्याएं हैं। यह प्रखंड का एक मात्र कला भवन बना था जहां आमलोगों को उम्मीद थी कि इसके बनने से लोगों को शादी-विवाह, बैठकें, सहित अन्य अवसर पर भवन का उपयोग कम से कम खर्चे में संभव हो सकता था। लेकिन आम लोगों का उम्मीद अबतक पुरा नही हुआ है। वही सौरबाजार प्रखंड में एक युवाओं को खेलने के लिए एक स्टेडियम नही है जहाँ खेलाड़ी अपने सुविधाएं के अनुसार खेल सकें। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नये विधायक से लोगों इस समस्याओं को लेकर वोट किए हैं ओर उम्मीद भी लगाए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...