हल्द्वानी, दिसम्बर 19 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। कमलुवागांजा रोड स्थित लक्ष इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 6 के छात्र सौम्य बोहरा ने राज्य स्तरीय केनकेन मैथ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। केनकेन मैथ प्रतियोगिता एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की गणितीय पहेली प्रतियोगिता है। इसमें राज्य भर के छात्रों ने हिस्सा लिया। सौम्य ने अपनी गणितीय प्रतिभा और तार्किक क्षमता का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। प्रधानाचार्या विभा शर्मा, डायरेक्टर मोहित शर्मा, अंजलि निगल्टिया, दीक्षा बिष्ट, आशा नेगी, कविता, शालू, हेमा दानू, कंचन परिहार, नीलम मेहरा, सपना, सोनी, सीमा पांडे, पल्लवी पांडे, अवंतिका भट्ट, मंजुला कार्की, मुन्नी, नीमा पांडे, पायल पांडे, प्रभा राणा, ज्योति रानी ने शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान...