अंबेडकर नगर, अप्रैल 24 -- दुलहूपुर। भियांव क्षेत्र के सीताराम सूर्य कुमार इंटर कॉलेज बन्दीपुर की हाईस्कूल छात्रा सौम्या मौर्या ने जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मूल रूप से जनपद आजमगढ़ के युधिष्ठिर पट्टी अहिरौला निवासी सौम्या मौर्या ने हाईस्कूल परीक्षा में 600 में से 576 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उसके पिता सतीश कुमार मौर्य शिक्षा मित्र हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद सौम्या ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हुए सौम्या ने कहा कि पक्के इरादे और निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग पृष्ठभूमि के बच्चों ने जिले की सूची में बनाई जगह उन्होंने बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती...