बेगुसराय, मई 2 -- बेगूसराय। आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध मेन रोड स्थित सेंट पॉल्स स्कूल बेगूसराय की 12वीं कक्षा के जारी रिजल्ट में तीनों फैक्ल्टी में सौम्या मुदगल स्कूल टॉपर बनी हैं। मुंगेरीगंज निवासी रश्मि मिश्रा एवं मिश्रा एंड संस दवा दुकान के संचालक दिवंगत पंकज मिश्र की सुपुत्री सौम्या मुदगल ने पॉलिटिकल साइंस में 99 प्रतिशत, भूगोल में 97 प्रतिशत, हिन्दी में 93 प्रतिशत व इकोनोमिक्स में 90 प्रतिशत अंक हासिल किया है। सौम्या ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने बड़े पिता वैद्य संतोष शंकर मिश्र, राकेश शंकर मिश्र समेत पूरे परिवार व शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन को दिया है। सौम्या की इस उपलब्धि पर डॉ. सुशील कुमार गोयनका, नीरज कुमार, संजीव कुमार, सुनील कुमार, अजीत कुमार समेत अन्य कई लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.