बागपत, मार्च 1 -- नगर के शांतिपुरम मोहल्ला निवासी सौम्या गर्ग ने एक और उपलब्धि हासिल की हैं। सीएसआईआर नेट में सौम्या ने ऑल इंडिया 24वीं रैंक हासिल की हैं। जनता वैदिक कालिज में डेयरी साइंस में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ देवेश गुप्ता की पुत्री सौम्या गर्ग की इस सफलता पर जिलेवासी भी खुश हैं। उसने सीसीएस से जन्तु विज्ञान विषय में एमएससी की हैं। सौम्या गर्ग ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता संगीता गर्ग और बड़ी बहन कनिका को दिया है। कनिका वर्तमान में जीएसटी इंस्पेक्टर है। सौम्या की सफलता पर जनता वैदिक कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर, प्राचार्य डॉ वीपी सिंह, डा. योगेश जिन्दल, डॉ राजीव गुप्ता, डॉ अंकित गुप्ता, सचिन गुप्ता, नितिन गुप्ता आदि ने भी हर्ष जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.