देवरिया, जून 17 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तहसील क्षेत्र के ग्राम धनौती में दो दर्जन से अधिक परिवारों को आज भी बिजली की रोशनी नसीब नहीं है। गाँव मे खड़े पोल शो पीस बने हुए है। सौभाग्य योजना भी ग्रामीणों का भाग्य नहीं बदल पाई है। उनकी रात अंधेरे में गुजर रही तो भीषण गर्मी से जीना मुहाल हो गया है। शिकायत के बाद भी अफसर की नींद नहीं खुल रही है। सौभाग्य योजना के तहत वर्ष 2020-21 में धनौती में विद्युतीकरण हुआ। 25 केवीए का ट्रांसफार्मर व 12 पोल लगे। लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से अब तक आपूर्ति चालू नही हुई। जिससे दो दर्जन से अधिक घरों को बिजली की रोशनी नसीब नहीं हो पाई है। गम्भीर बात तो यह गई कि जिनके उपर योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी है उन्हें उस समस्या की जानकारी ही नहीं है। यह भी पढ़ें- 50 घरों की 500 मीटर दूर से बांस-...