मुंगेर, मई 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शनिवार को होने वाले वट सावित्री पूजा को लेकर सुहागिन महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। पूजन सामग्री की दुकानें सजने के साथ खरीदारी शुरू हो गयी है। बांस का पंखा, नए वस्त्र, शृंगार के सामान आदि की खरीदारी शुरू हो गयी है। ज्योतिष राकेश मिश्र ने बताया कि, यह व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष व्रत है। सौभाग्यवती महिलाएं इस व्रत को बड़े श्रद्धा एवं विश्वास के साथ करती हैं। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु एवं सुखद वैवाहिक जीवन के लिए वट वृक्ष की पूजा करती हैं और कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा करती हैं। इस दिन सौभाग्य योग एवं शोभन योग का सुखद संयोग है। सौभाग्य योग सुहागिन महिलाओं के लिए सुखद दांपत्य जीवन का प्रतीक है। वहीं शोभन...