बस्ती, अप्रैल 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। सौदा करने के बाद जमीन से मिट्टी की खुदाई कराने व इसी जमीन पर लोन लेने के आरोप में कप्तानगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि एक बैंक मैनजर की मिलीभगत से जमीन पर लोन लिया गया। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। दुबौलिया थानाक्षेत्र के भिउरा निवासी पूनम पत्नी दिनेश कुमार ने तहरीर देकर बताया है कि वे अपने पति के साथ शहर में रहती हैं। आरोप है कोयलपुरा के पास स्थित अपनी जमीन की विपक्षी ने उन्हें व उनके पति के नाम आठ दिसंबर 2021 को बैनामा कर दिया और कब्जा भी दे दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी रणजीत ने चोरी से जानबूझकर उनकी जमीन से कई ट्राली मिट्टी निकाल कर बेच दिया। जानकारी होने पर अपनी गलती मानते हुए ...