रामगढ़, दिसम्बर 15 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रजरप्पा थाना क्षेत्र के मदरसा टोला बोंगा सुरी निवासी मोहम्मद हकीम अंसारी ने रामगढ़ थाने में आवेदन देकर अपनी ई-रिक्शा चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन के अनुसार ई-रिक्शा संख्या जेएच 24 एन 9190 लाल रंग की है। जिसे मो.हकीम का साला मोहम्मद अरमान निवासी सौदागर मोहल्ला थाना रामगढ़ चलाता था। बताया गया कि 7 दिसंबर की रात करीब 8 बजे अरमान ने ई-रिक्शा को अपने सौदागर मोहल्ला स्थित घर के पास खड़ा कर सोने चला गया। सुबह करीब 4 बजे जब वह उठा और बाहर निकला तो देखा कि ई-रिक्शा वहां से गायब है। इसके बाद आसपास और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की गई। लेकिन ई-रिक्शा का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। मामले को लेकर रामगढ़ थाना में कांड संख्या 325/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.