गौरीगंज, मई 3 -- भादर। मकान बनवाने के नाम पर सौतेले भाई ने तीन लाख रुपए उधार ले लिए लेकिन तय समय के बाद भी वापस नहीं किया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू की है। रामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुर निवासी छेदीलाल पाल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह चंदीगढ़ में नौकरी करता था। दो तीन वर्ष पूर्व उसे सौतेले भाई संतराम पाल ने मकान बनाने के लिए पैसों की जरूरत बताकर उधार के रूप में उससे 2 लाख 4 हजार 500 रुपए आनलाइन व एक लाख रुपए नगद ले लिया। यह पैसे उसने दिसम्बर 2025 तक देने का वादा किया था। लेकिन जब समय बीतने के बाद उसने पैसे नहीं लौटाए तो छेदीलाल ने पैसे लौटाने के लिए कहा। आरोप है कि सं...