रुडकी, मार्च 20 -- पुलिस ने डेढ़ वर्षीय सौतेले बेटे के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले काफी दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। एसएसपी ने आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। आरोपी फैजान ने मुझहेडा मुजफ्फरनगर निवासी महिला के पति की मृत्यु के बाद उससे प्रेम विवाह किया था। इसके बाद परिवार कोतवाली क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का कार्य कर रहा था। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच छोटी-मोटी बातों और पूर्व पति से जन्मे बच्चे के पालन-पोषण व खर्चों को लेकर अक्सर झगड़ा होने लगा। बीती 17 फरवरी को घर में बच्चा रो रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...